गर्मी में राहत: यशवंतपुर-ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन के फेरों में बड़ा विस्तार

Listen to this article

हरिद्वार (गौरव कुमार) ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। यशवंतपुर-योगनगरी ऋषिकेश-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन (06597/06598) के संचालन फेरों को बढ़ा दिया गया है। अब यह स्पेशल ट्रेन जुलाई तक यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगी।
रेलवे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गाड़ी संख्या 06597 (यशवंतपुर-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल) का संचालन 7 मई से 9 जुलाई 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को किया जाएगा। वहीं, गाड़ी संख्या 06598 (योगनगरी ऋषिकेश-यशवंतपुर स्पेशल) 9 मई से 11 जुलाई 2026 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी।
इसके अलावा, ट्रेन के समय में भी हल्का बदलाव किया गया है। गाड़ी संख्या 06597 का योगनगरी ऋषिकेश स्टेशन पर आगमन समय 10:20 बजे से बदलकर 10:15 बजे कर दिया गया है।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि गर्मियों में बढ़ती यात्रियों की संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!