पानी में नहाने गए 13 वर्षीय बालक को मगरमच्छ ने बनाया निवाला, मौत

Listen to this article

हरिद्वार(गौरव कुमार) बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बंजारेवाला गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब नहाने गए 13 वर्षीय बालक पर मगरमच्छ ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान राजा पुत्र प्रमोद निवासी बंजारेवाला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजा गांव के पास स्थित एक स्टोन क्रेशर के नजदीक बने पानी के गड्ढों में नहाने गया था। इसी दौरान अचानक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। हमले में बच्चे के एक हाथ और एक पैर को गंभीर क्षति पहुंची। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में शोक की लहर है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कुछ देर बाद जब बालक का शव पानी में तैरता दिखाई दिया तो आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बुग्गावाला पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेज दिया।


वन क्षेत्राधिकारी प्रियांशु पांडे ने बताया कि मामला संज्ञान में है। यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मगरमच्छ के हमले की पुष्टि होती है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई करते हुए मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!