हरिद्वार। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शनिवार को दो अलग-अलग मामलों में सीलिंग की कार्रवाई की है। एचआरडीए उपाध्यक्ष सोनिका के निर्देश पर प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में जटवाड़ा पुल और सप्तसरोवर क्षेत्र में अवैध निर्माण सील किए। साथ ही निर्माणाधीन स्थल पर लगी सील से छेड़खानी न रने की सख्त हिदायत दी है। शनिवार को पहली कार्रवाई कन्या गुरुकुल के आगे फ्लाईओवर के नीचे, जटवाड़ा पुल क्षेत्र में की गई। यहां करन मल्होत्रा से संबंधित निर्माण के टाटा मोटर्स के निर्माण को प्राधिकरण की टीम ने सील किया। पुलिस बल की सहायता से मौके पर पहुंची टीम ने सीलिंग की कार्रवाई पूरी की। वहीं दूसरी कार्रवाई सप्तसरोवर क्षेत्र में हुई।यहां अक्षय मल्होत्रा के खिलाफ 23 जुलाई 2026 को सील आदेश जारी किया गया था। इस आदेश के विरुद्ध अक्षय मल्होत्रा की ओर से हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष/न्यायालय के समक्ष अपील दाखिल की गई थी। अपील पर अध्यक्ष/न्यायालय की ओर से 29 अगस्त 2026 को आदेश जारी किए गए थे। शनिवार को इसी आदेश के अनुपालन में प्राधिकरण स्तर से मौके पर कार्रवाई कराई गई। एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में कार्रवाई नियमानुसार की गई है।



एचआरडीए की कार्रवाई, अलग-अलग क्षेत्रों में अवैध निर्माणों पर सीलिंग