हरिद्वार (गौरव कुमार)। भारतीय व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह ज्वालापुर स्थित वैश्य पंचायती धर्मशाला में आयोजित किया गया। समारोह में व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक चौहान ने संगठन का विस्तार करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। पदाधिकारियों ने व्यापारी हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि व्यापार मंडल में महिला व्यापारियों की बढ़ती सहभागिता सकारात्मक पहल है। उन्होंने कहा कि सरकार व्यापारियों के हितों को लेकर उनके साथ है। विशिष्ट अतिथि डा. संजय पालीवाल ने कहा कि किसी राजनीतिक दल से जुड़े होने से पहले सभी एक व्यापारी हैं। व्यापारियों के हितों के लिए कार्य करना संगठन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में ज्वालापुर नगर मंडल से सुमित अग्रवाल, सराय क्षेत्र से पंकज बंसल, आर्य नगर क्षेत्र से विनोद चौहान और सुभाष नगर क्षेत्र से पवनदीप ने अपने साथियों के साथ शपथ ग्रहण की। सभी ने भारतीय व्यापार मंडल की नीतियों के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए व्यापारी हित में कार्य करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर अशोक अग्रवाल, सुरेंद्र भटेजा, तेज प्रकाश साहू, सुशीला खत्री, अनीता अग्रवाल, नीतू सिंह, मधु चुघ, प्रीति, आरती मेहता, परवीन अरोड़ा, मोनिका, रेनू सिंह, मधु नौडियाल, राजेश्वरी, सचिन चौधरी, कुलरत्न पांडे, वैभव जैन, संजीव शर्मा, संदीप मेहता आदि मौजूद रहे।



व्यापारी हितों की आवाज बुलंद करने का संकल्प, भारतीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ