शंकराचार्य चौक हादसा : मिक्सर ट्रक की टक्कर से मौत, चालक पर केस दर्ज

Listen to this article

हरिद्वार (गौरव कुमार) शंकराचार्य चौक पर सीमेंट मिक्सर ट्रक की चपेट में आने से हुई व्यक्ति की मौत के मामले में कनखल पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हीरा वल्लभ त्रिपाठी नगर निवासी आयुष सिंह असवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता हर्षपाल सिंह असवाल 24 जून की शाम निजी कार्य से मोती बाजार जा रहे थे। आरोप है कि शंकराचार्य चौक के पास तेज रफ्तार सीमेंट मिक्सर ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। तहरीर में चालक पर यातायात नियमों की अनदेखी करने और क्षमता से अधिक सीमेंट लादकर वाहन चलाने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद चालक मौके से भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन चौक पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। घायल हर्षपाल सिंह असवाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!