हरिद्वार (गौरव कुमार) धनगर समाज द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के 301वें जन्मोत्सव को लेकर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 31 मई 2026, रविवार को सुबह 10 बजे सिडकुल बाईपास स्थित गोल्डन ट्री बैंक्वेट हॉल, रावली महदूद में आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर समाज और आयोजकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज धनगर ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शिरकत करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह शामिल रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पाल होलकर करेंगे।
आयोजन के तहत वैचारिक गोष्ठी, सामाजिक एकता पर चर्चा और अहिल्याबाई होलकर के जीवन व उनके योगदान को याद किया जाएगा। वक्ताओं द्वारा उनके आदर्शों, समाज सेवा, सुशासन और महिला सशक्तिकरण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में पांच हजार से अधिक सर्व समाज के लोग, जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया है।
