हरिद्वार। उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के विद्युत वितरण खंड ज्वालापुर की ओर से निर्धारित शटडाउन की सूचना जारी की गई है। अधिशासी अभियंता कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार 33/11 केवी विद्युत उपसंस्थान इन्द्रलोक के अंतर्गत 11 केवी रावली महदूद नंबर-02 फीडर का विभाजन कार्य किया जाना प्रस्तावित है।
इस कार्य के चलते 25 मई, सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति आंशिक अथवा पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में महादेवपुरम, नेहरू कॉलोनी, गंगोत्री एन्क्लेव, दक्ष एन्क्लेव, मीनाक्षीपुरम, रोशनपुरी और रावली महदूद का आंशिक क्षेत्र शामिल हैं। इसके अलावा उक्त फीडर से जुड़े सभी घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ता भी प्रभावित रहेंगे।
विभाग की ओर से उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि निर्धारित समय के दौरान बिजली और पानी की वैकल्पिक व्यवस्था अपने स्तर पर सुनिश्चित कर लें। साथ ही शटडाउन के दौरान विभाग को सहयोग देने की अपील की गई है।
विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं को 24 घंटे ऑनलाइन बिल भुगतान की सुविधा का लाभ उठाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करने की भी सलाह दी है। अधिकारियों ने कहा कि यह कार्य विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
