अवैध अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, लंढौरा में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी

Listen to this article

हरिद्वार (गौरव कुमार)। लंढौरा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई निजी अस्पतालों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में काफी गंभीर अनियमितताएं मिली। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश कुंवर स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम के साथ आक्षेत्र में पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान भारत हेल्थ केयर, सुपर हेल्थ केयर, निर्मला मेटरनिटी होम, ग्लोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल और इंडियन नर्सिंग होम में गंभीर खामियां पाई गईं। कई अस्पतालों में बिना योग्य चिकित्सकों और प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ के मरीजों का उपचार और प्रसव कराए जाने की बात सामने आई।
टीम ने यह भी पाया कि अस्पतालों में मेडिकल अपशिष्ट निस्तारण और अग्निशमन सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। इस पर नैदानिक स्थापना अधिनियम के तहत सभी संस्थानों पर 50 हजार से एक लाख रुपये तक का आर्थिक दंड निर्धारित किया गया है तथा उनके पंजीकरण निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
ग्लोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में बिना डॉक्टर के अल्ट्रासाउंड किए जाने की पुष्टि होने पर अल्ट्रासाउंड कक्ष को सील कर दिया गया। साथ ही पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। एसीएमओ ने कहा कि ऐसे अवैध और मानकविहीन अस्पतालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। निरीक्षण टीम में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!