वसुधैव कुटुम्बकम् फाउंडेशन ने जरूरतमंद बच्चों संग मनाया मदर डे

Listen to this article

हरिद्वार। वसुधैव कुटुम्बकम् फाउंडेशन द्वारा कनखल आर्यनगर रोड स्थित पतंजलि योगधाम आश्रम में मदर डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 33 जरूरतमंद और वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरित की गई तथा बच्चों के साथ मातृशक्ति सम्मान समारोह भी मनाया गया।


कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने फाउंडेशन की महिला सदस्यों के साथ केक काटकर मदर डे मनाया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। संस्था की ओर से सभी बच्चों और उपस्थित लोगों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। शिक्षा सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।


फाउंडेशन की अध्यक्ष रेनू अरोड़ा ने कहा कि एक शिक्षित बच्चा ही सशक्त राष्ट्र की नींव रखता है। संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना और उन्हें परिवार जैसा स्नेह देना है। उन्होंने कहा कि “वसुधैव कुटुम्बकम् केवल नारा नहीं, बल्कि हमारी सेवा भावना का संकल्प है।”


उपाध्यक्ष प्रीति आहूजा ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार देना भी समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज का अंतिम बच्चा शिक्षित और सक्षम नहीं बन जाता, तब तक संस्था की सेवा यात्रा जारी रहेगी।


कार्यक्रम में निधि अग्रवाल, विनीता सिकोरिया, सोनिया अरोड़ा, संगीता, निधि चावला, रुचि तनेजा, रुचि अरोड़ा और सोनिया भाटिया सहित कई महिला सदस्यों ने सहभागिता की। अंत में आश्रम प्रबंधन और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!