हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, पांच घायल

Listen to this article

हरिद्वार (गौरव कुमार) हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से स्नान कर बरेली लौट रहे यात्रियों की कार को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों का इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

दुर्घटना के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और यात्रियों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में प्रशासन ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!