शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर कर्मचारी से 1.45 करोड़ की ठगी

Listen to this article

हरिद्वार (गौरव कुमार) सिडकुल क्षेत्र में ऑनलाइन शेयर मार्केट में भारी मुनाफे का लालच देकर फार्मा कंपनी के एक कर्मचारी से 1 करोड़ 45 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हरिद्वार ग्रीन निवासी नीरज कुमार ने बताया कि जनवरी 2026 में फेसबुक पर निवेश संबंधी विज्ञापन देखने के बाद उन्होंने लिंक पर संपर्क किया। इसके बाद उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर विशेष शेयर और आईपीओ में निवेश का झांसा दिया गया। आरोपियों ने नियो कोट प्रो नामक एप डाउनलोड कराया और भारी लाभ का भरोसा दिलाया।

शुरुआत में एप पर मुनाफा दिखाकर विश्वास जीता गया, फिर अलग-अलग खातों में कुल 1 करोड़ 45 लाख 800 रुपये जमा करवा लिए गए। रकम निकालने का प्रयास करने पर ठगी का पता चला। आरोपी संपर्क से बाहर हो गए। एसओ अजय शाह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!