बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व पर हरिद्वार में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की एंट्री बंद

Listen to this article

हरिद्वार(गौरव कुमार) बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व के अवसर पर 01 मई 2026 को हरिद्वार शहर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात संचालन के लिए शहर के विभिन्न मार्गों पर डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था तय की गई है।
यातायात दबाव बढ़ने पर भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा। नगलाइमरती से आने वाले वाहनों को बैरागी कैम्प पार्किंग में रोका जाएगा। चीला मार्ग का उपयोग केवल ऋषिकेश की ओर निकासी के लिए किया जाएगा। सामान्य स्थिति में वाहनों को गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए शहर में प्रवेश दिया जाएगा।
दिल्ली, मेरठ और मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहनों के लिए नारसन, मंगलौर, गुरुकुल कांगड़ी होते हुए हरिद्वार पहुंचने का रूट निर्धारित किया गया है। नजीबाबाद, मुरादाबाद, देहरादून और ऋषिकेश से आने वाले वाहनों के लिए भी अलग-अलग मार्ग तय किए गए हैं।
ऑटो, विक्रम और टैक्सियों के लिए भी विशेष डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। ललतारा पुल से शिवमूर्ति तक इनका संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
30 अप्रैल रात्रि 12 बजे से स्नान पर्व समाप्ति तक हरिद्वार शहर में सभी भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। पुलिस ने श्रद्धालुओं से ट्रैफिक प्लान का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!