प्रेस क्लब चुनाव : यूनियन के समर्थन से अश्वनी अरोड़ा मैदान में, धर्मेंद्र चौधरी से सीधी भिड़ंत तय

Listen to this article

हरिद्वार (गौरव कुमार) उत्तराखंड पत्रकार यूनियन हरिद्वार इकाई के पदाधिकारी अश्विनी कुमार एक फिर इस वर्ष प्रेस क्लब हरिद्वार के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर नामांकन पत्र दाखिल कराया गया है। नामांकन पत्र दाखिल करते समय यूनियन के पदाधिकारियों में मुदित अग्रवाल, रूपेश वालिया, रविंद्र सिंह, रामेश्वर शर्मा एवं महामंत्री महावीर नेगी ने एक साथ उपस्थित होकर अश्वनी अरोड़ा का नामांकन पत्र प्रेस क्लब हरिद्वार के चुनाव आयोग को जमा कराया।

खास अपील….

प्रेस क्लब हरिद्वार के चुनाव की सरगर्मियाँ तेज हो गई हैं। नामांकन के दौरान अध्यक्ष पद पर वर्तमान अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी तथा अश्वनी अरोड़ा (जिन्हें उत्तराखंड पत्रकार यूनियन का समर्थन प्राप्त है) ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इससे पहले भी धर्मेंद्र चौधरी चुनावी मैदान में रहे हैं, लेकिन इस बार अश्वनी अरोड़ा के मजबूत समर्थन और यूनियन की एकजुटता के कारण टक्कर पहले की अपेक्षा काफी कड़ी मानी जा रही है।

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ने जिम्मेदारी समझते हुए प्रेस क्लब हरिद्वार के सदस्यों से संपर्क साधें, वोट की अपील की और उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रत्याशी अश्वनी अरोड़ा को अध्यक्ष पद पर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!