अहंकार छोड़ दे सेवा की प्रेरणा देता है भगवा ध्वज : डॉ. प्रियंका

Listen to this article

हरिद्वार (गौरव कुमार) रानीपुर सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में राष्ट्र सेविका समिति की सरस्वती शाखा द्वारा ध्वज प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षिका रश्मि एवं ध्वज अग्रेसरिका नीलम को विधिवत ध्वज प्रदान किया गया।
इस अवसर पर सह नगर कार्यवाहिका डॉ. प्रियंका ने भगवा ध्वज के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि यह ध्वज हमें अहंकार त्यागकर निरंतर राष्ट्र सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि समिति की शाखाएं महिलाओं के सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम हैं, जो उन्हें संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति से जोड़ती हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही अंजलि जी ने अपने संबोधन में राष्ट्र निर्माण में राष्ट्र सेविका समिति की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला और सभी सेविका को शुभकामनाएं दीं।इस दौरान नगर कार्यकारिणी से नगर शारीरिक प्रमुख नीलम, नगर बौद्धिक प्रमुख तनुजा सहित अनेक सेविका उपस्थित रहीं। विशेष रूप से लोकेंद्र दत्त अथंवाल (प्रधानाचार्य एवं विभाग कार्यवाह, हरिद्वार) तथा प्रवीण सहित अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!