हरिद्वार (गौरव कुमार)। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की आकाशदीप कॉलोनी में गुरुवार को एक युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राजेश प्रजापति के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है और क्षेत्र में भी गमगीन माहौल बना हुआ है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची मंगलौर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया है।
परिजनों के मुताबिक राजेश लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित था और उपचार चल रहा था। बीमारी के कारण वह मानसिक रूप से भी तनाव में रहता था।
मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि घटना में प्रयुक्त पिस्टल को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले जांच पूरी की जा रही है।
किडनी की बीमारी से जूझ रहे युवक ने खुद को मारी गोली, मौत