HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बोंगला नंबर 1 और खानपुर भगवान शंकर इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और राष्ट्रभक्ति गीत गाकर सबका मन मोह लिया। सभी सम्मानित सदस्यों ने बच्चों की प्रस्तुति की खूब सराहना की और उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर हमारी दुनिया फाउंडेशन की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को ट्रैकसूट वितरित किए गए। श्री विजय लाल एवं श्रीमती कविता लाल के सहयोग से ट्रैकसूट दिए गए तथा बच्चों के लिए जलपान और रिफ्रेशमेंट का प्रबंध किया। प्रधानाचार्य श्री विकास जी ने गणतंत्र दिवस का महत्व समझाया और फाउंडेशन के स्टाफ—सुमित कुमार, अमित कुमार, कुलदीप सिंह, अनिल, अनुज, अजय सहित सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। शिक्षकों के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा।
(खानपुर – भगवान शंकर इंटर कॉलेज):
26 जनवरी 2026 को खानपुर के भगवान शंकर इंटर कॉलेज में 84 बटालियन एनसीसी रुड़की के कर्नल अमन कुमार के निर्देशन में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। झंडा फहराने के बाद एनसीसी कैडेटों ने सलामी दी, एनसीसी सॉन्ग गाया। भाषण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पिरामिड बनाकर तिरंगा लहराने ने चार चांद लगा दिए। प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि श्री नकली प्रधान सहित सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने देश की एकता-अखंडता के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। अर्धवार्षिक एवं प्री-बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य ने संविधान के आदर्शों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व—पर प्रकाश डाला तथा एनसीसी कैडेटों (अंजना, अंशिका, दिव्या आदि) का मनोबल बढ़ाया।