हरिद्वार: रानीपुर पुलिस ने पकड़ा 10.64 किलो गांजा, एक तस्कर गिरफ्तार, पिरान कलियर से लाता है कम दामों में खरीदकर,

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। जिले में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की मुहिम तेज हो गई है। अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। गुरुवार रात रानीपुर पुलिस टीम ने धनौरी रोड नहर पटरी (पथरी पुल के आगे) से 10.64 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए एक कुख्यात तस्कर को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमंगलम कुमार पुत्र संतोष मिस्त्री, निवासी चंडी घाट (आधा पुल के नीचे), थाना श्यामपुर, हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि वह यह गांजा कलियर क्षेत्र से खरीदकर हरिद्वार में ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था। बरामद गांजे की बाजार कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गई है।
प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार के नेतृत्व में वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चौहान, उप निरीक्षक सुबोध घिल्डियाल, कांस्टेबल अमित राणा व बीरेन्द्र जोशी की टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस का कहना है कि नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए ऐसी कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी। यह सफलता क्षेत्र में नशे के कारोबार पर लगाम कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!