धनौरी में बिजली चोरी पर बड़ा एक्शन: 24 घरों में चोरी पकड़ी, मुकदमा दर्ज होने की तैयारी,

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। धनौरी बिजली वितरण निगम (UHBVN) और विजिलेंस टीम ने सोमवार को धनौरी क्षेत्र के शांतरशाह तथा बढेड़ी राजपूताना गांवों में संयुक्त छापेमारी की। इस कार्रवाई में दोनों गांवों के कुल 24 घरों में बिजली चोरी के मामले पकड़े गए।

टीम ने घर-घर जाकर मीटर चेकिंग की और अवैध कनेक्शन, मीटर बाईपास तथा हुकिंग के सबूत मिलने पर सभी 24 मामलों में मौके पर ही पंचनामा तैयार किया। विजिलेंस और बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी मामलों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली गई है और इन्हें संबंधित थानों में सौंप दिया गया है, ताकि बिजली चोरी के आरोप में धारा 135 बिजली अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा सके।

एसडीओ अश्वनी कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली चोरी को रोकने के लिए विभाग लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रहा है। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

छापेमारी टीम में इंस्पेक्टर मारूत शाह, इंस्पेक्टर सरिता भट्ट, एसआई संजीव त्यागी, एई विजिलेंस धन्नजय, रोबिन, विकास, एसडीओ अश्वनी कुमार, जेई योगेंद्र रावत, जेई प्रशांत सैनी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!