हरिद्वार पुलिस ने सम्मोहित कर ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, -दीपक मौर्य-

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। शिवालिक नगर में सम्मोहित कर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया। 11 नवंबर को आशुतोष सोनी ने कोतवाली रानीपुर में शिकायत दर्ज की कि चार अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी माता सुमित्रा सोनी से सोने के कंगन, चेन, कान के टॉप्स, पर्स और Redmi मोबाइल ठग लिया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मैनुअल और डिजिटल पुलिसिंग के जरिए जांच शुरू की।

15 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अब्दुल गफ्फार (26) को शिवालिक नगर से गिरफ्तार किया। उसके पास से 8.5 लाख रुपये मूल्य के दो सोने के कंगन और घटना में प्रयुक्त TVS Radeon मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपने साथियों दिलशाद उर्फ बॉबी, मुजाहिद और गुलजार के साथ मिलकर ठगी करना कबूल किया। आरोपी कंगन बेचने ज्वालापुर जा रहा था, लेकिन बिल न होने से सुनारों ने इंकार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!