कलालहटी में युवक पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई घटना, नौशाद शाह

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, रुड़की। भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव कलालहटी में एक युवक पर तीन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामला मंगलवार का बताया जा रहा है, जब दरियापुर गांव का एक युवक दूध देने के लिए स्थानीय डेयरी पर गया था। जैसे ही वह दूध दे रहा था, तीन लोग धारदार हथियारों के साथ वहां पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि हमले के बाद युवक जमीन पर गिर पड़ा और लहूलुहान हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद घायल के परिजनों ने पुलिस में तहरीर देने की बात कही है। प्रत्यक्षदर्शी शांति देवी और मौके पर मौजूद मजदूर पप्पू ने बताया कि हमलावरों ने अचानक हमला किया। परिजन दिलशाद ने भी घटना की निंदा की। एसपी देहात शेखरचंद सुयाल ने बताया कि यह मामला दरियापुर गांव में दो वाहनों के टकराव से शुरू हुआ। टकराव के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे गांव जाकर मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!