कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम का विपक्ष पर तीखा प्रहार: ‘राहुल-तेजस्वी भारत तोड़ने वाले, बिहार मांगे मोदी का आशीर्वाद, -दीपक मौर्य-

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग के बीच कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी के तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला। हरिद्वार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की जनता भारत को तोड़ने वालों का कभी समर्थन नहीं करेगी। स्पष्ट शब्दों में कहा, “बिहार की जनता नरेंद्र मोदी पर पूरा विश्वास करती है। इस बार वहां की जनता उनको अपना आशीर्वाद देगी।”

आचार्य प्रमोद ने वोट चोरी के आरोपों और चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) प्रक्रिया पर राहुल गांधी को कटघरे में खड़ा किया। SIR को घुसपैठियों से जुड़ा मुद्दा बताते हुए उन्होंने तंज कसा, “भारत के सभी राष्ट्रप्रेमी SIR का स्वागत कर रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी को लगता है जैसे यह उनके रिश्तेदारों के खिलाफ है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे इसे अपने खिलाफ मानते हैं।” उन्होंने राहुल पर देश को लूटने की साजिश रचने का भी आरोप लगाया, जो संविधान और सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं रखते।

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर लखीसराय में हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए आचार्य ने कहा, “यह आरजेडी के गुंडों की करतूत है। रीजनल पार्टियों के नाम पर गुंडों की फौज खड़ी है। डिप्टी सीएम पर हमला छोड़िए, ये मुख्यमंत्री तक पर प्रहार कर सकते हैं। वास्तव में, ये देश के प्रधानमंत्री पर हमला करना चाहते हैं, क्योंकि इनका नेता राहुल गांधी है, जो अराजकतावादी व्यक्ति है।” उन्होंने महागठबंधन की ‘जंगलराज’ मानसिकता को निशाना बनाते हुए चेतावनी दी कि बिहार NDA को पूर्ण बहुमत देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!