HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। भाजपा जिला कार्यालय में उत्तराखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती समारोह के अंतर्गत 9 नवंबर को देहरादून में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने की तथा संचालन महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने किया। मुख्य वक्ता और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का गठन अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में हुआ था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस राज्य से विशेष लगाव है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भ्रष्टाचार मुक्त शासन व्यवस्था, सशक्त नकल विरोधी कानून और भू-अधिनियम जैसे सुधारात्मक कदमों की सराहना की। गौतम ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में देहरादून पहुंचने का आह्वान किया।जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि रजत जयंती समारोह राज्य गौरव का प्रतीक है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के विधानसभा के विशेष सत्र में मार्गदर्शन को उन्होंने प्रेरणादायक बताया।
प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार ने बताया कि रजत जयंती के अंतर्गत राज्यभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनमें हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मेलन, रामनगर में किसान सम्मेलन और देहरादून में प्रधानमंत्री का संबोधन प्रमुख हैं। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, स्वामी यतीश्वरानंद, राजीव शर्मा, संजय गुप्ता, उपाध्यक्ष आशु चौधरी सहित विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उत्तराखंड रजत जयंती समारोह की तैयारी को लेकर हरिद्वार में भाजपा की बैठक, -रायपाल सिंह-