पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, (हरिद्वार)-दीपक मौर्य-

Listen to this article

हिन्दुस्तान न्यूज टुडे को सुनें, हरिद्वार। बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष सतनाम सिंह मट्टू के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट, प्रयागराज से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों को जोड़ा गया है, जबकि लखनऊ बेंच में केवल 15 जिले शामिल हैं। सहारनपुर से प्रयागराज की दूरी 850 किमी से अधिक और रामपुर व आगरा से 500 किमी से ज्यादा है, जिससे वादकारियों को मुकदमों की पैरवी में कठिनाई होती है। दिल्ली, नैनीताल, शिमला और चंडीगढ़ हाईकोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सीमा से क्रमशः 80-150 किमी की दूरी पर हैं, फिर भी क्षेत्र के अधिवक्ताओं और वादकारियों को इलाहाबाद जाना पड़ता है। रामपुर बार एसोसिएशन ने ज्ञापन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच स्थापना, अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने और आत्मरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस की मांग की गई। प्रदर्शन में महासचिव कौशलेन्द्र सिंह, हेमंत सिंह, आईपी सिंह, जाहिद खान, सुधीर शर्मा, दिलशाद हुसैन सहित कई अधिवक्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!