वाद खारिज होने के बाद स्वामी कपिल मुनि का पलटवार, बोले—झूठे आरोप लगाने वाले मांगे माफी

Listen to this article


हरिद्वार (गौरव कुमार)। हाईलैंड पार्क ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट को लेकर दायर वाद अदालत से खारिज होने के बाद स्वामी कपिल मुनि ने इसे न्याय और कानून की जीत बताया है। शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि एक पत्रकार द्वारा उनकी संस्था और बिल्डर सुनील कुमार अग्रवाल उर्फ गुड्डू के खिलाफ झूठे और आधारहीन आरोप लगाए गए, जिससे उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई।


स्वामी कपिल मुनि ने कहा कि इस मामले के कारण उन्हें मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन अदालत ने तथ्यों के आधार पर वाद को खारिज कर दिया। उन्होंने दावा किया कि अदालत ने अपने आदेश में वादी को कई ट्रस्टों के खिलाफ आदतन मुकदमे दायर करने वाला बताया है।


उन्होंने कहा कि गुरुजनों से मिली संपत्ति पर उनका पूर्ण अधिकार है और बिना तथ्यों के आरोप लगाने वाले व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा।


वहीं बिल्डर सुनील कुमार अग्रवाल गुड्डू ने भी अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि “सत्य की जीत हुई है” और समाज सेवा में लगे संतों को बेवजह परेशान करना उचित नहीं है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!