धर्मेंद्र चौधरी बोले : सभी साथियों के सहयोग से मिली विजय, बीते साल से भी बेमिसाल होगा, यह कार्यकाल

Listen to this article

हरिद्वार (गौरव कुमार) हरिद्वार प्रेस क्लब के वार्षिक चुनाव में धर्मेंद्र चौधरी को दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया है। साथ ही सूर्यकांत बेलवाल महामंत्री पद पर निर्वाचित हुए। रविवार को प्रेस क्लब सभागार में शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई।

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) की अगुवाई वाले एलायंस ने इस चुनाव में शानदार जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र चौधरी ने अपने प्रतिद्वंद्वी अश्वनी अरोड़ा को 50 वोटों के अंतर से हराया। उन्हें कुल 84 वोट मिले। वहीं महामंत्री पद पर सूर्यकांत बेलवाल ने हिमांशु द्विवेदी को 52 वोटों से पराजित किया। बेलवाल को 86 वोट प्राप्त हुए।

चुनाव में कार्यकारिणी सदस्यों के पदों पर भी एलायंस के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। संजीव शर्मा, डॉ. शिवा अग्रवाल, कुमार दुष्यंत, शैलेंद्र सिंह, कुमकुम शर्मा, सुदेश आर्या, बालकृष्ण शास्त्री, तनवीर अली, केके पालीवाल, अमित कुमार शर्मा, ललितेंद्र नाथ, जोगेंद्र सिंह मावी, रोहित सिखोला, विकास चौहान, देवेंद्र शर्मा, कुलभूषण शर्मा, नरेश दीवान शैली, आफताब खान, शिव प्रकाश शिव और महताब आलम कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।

मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप गर्ग, सहायक चुनाव अधिकारी डॉ. मनोज सोही और लव शर्मा ने पूरे चुनाव को निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न कराया।

जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल समेत सभी कार्यकारिणी सदस्यों को पत्रकार साथियों ने बधाई दी। शुभकामनाएं देने वालों में डॉ. शिव शंकर जायसवाल, आदर्श त्यागी, सुनील दत्त पांडे, रामचंद्र कन्नौजिया, बृजेंद्र हर्ष, गुलशन नैय्यर, दीपक नौटियाल, राजेश शर्मा, राहुल वर्मा, सुनील पाल, विक्रम सिद्धू, त्रिलोक चंद भट्ट, राजकुमार, पार्षद भूपेंद्र कुमार, डॉ. विशाल गर्ग, आलोक शर्मा, मनोज सैनी, सोम त्यागी और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!