भाजपा निकालेगी भव्य जन आशीर्वाद यात्रा, हर की पौड़ी पर मां गंगा पूजन

Listen to this article

हरिद्वार (गौरव कुमार) नगर विधायक मदन कौशिक को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य जन आशीर्वाद यात्रा निकालने का फैसला किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभाष चंद्र ने होटल ली ग्रैंड में आयोजित विधानसभा बैठक के बाद यह जानकारी दी।
सुभाष चंद्र ने बताया कि विधायक मदन कौशिक की कैबिनेट मंत्री पदोन्नति पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। इसी खुशी को जनता तक पहुंचाने के लिए 22 मार्च को दोपहर (आज) 1 बजे आर्य नगर चौक से जन आशीर्वाद यात्रा शुरू होगी। यात्रा में पुष्प वर्षा, आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य माहौल रहेगा।
यात्रा के दौरान विभिन्न चौकों पर स्वागत की व्यवस्था की गई है। शंकर आश्रम, चंद्राचार्य चौक, ऋषिकुल, देवपुरा चौक, शिव मूर्ति, पोस्ट ऑफिस और हर की पौड़ी पर पार्टी के चारों मंडलों के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे वहां पहुंचकर यात्रा का स्वागत करेंगे और स्थानीय जनता से आशीर्वाद लेंगे। शाम को यात्रा हर की पौड़ी पहुंचेगी, जहां मां गंगा की पूजा-अर्चना के साथ यह कार्यक्रम संपन्न होगा।
बैठक में सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं ने कहा कि यात्रा शांतिपूर्ण, अनुशासित और उत्साहपूर्ण रहे। यह कार्यक्रम न केवल विधायक मदन कौशिक की उपलब्धि का जश्न मनाएगा, बल्कि पार्टी की जन-कल्याणकारी नीतियों को भी जन-जन तक पहुंचाएगा। बैठक में विधायक प्रतिनिधि मुकेश कौशिक, प्रदेश मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, अनिल कुमार ‘कुमार’, मंडल अध्यक्ष किशन बजाज, प्रशांत शर्मा, राजेंद्र कटारिया, राजकुमार अरोड़ा, अनु कक्कड़, दीपांशु विद्यार्थी, कमला जोशी, रंजना चतुर्वेदी, तरुण नय्यर, विनीत जोली, घनश्याम सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!