हरिद्वार। कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को मेडिकल जांच के बाद कोर्ट से जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शनिवार रात कोतवाली रुड़की थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी मेहरबान पुत्र मकसूद निवासी ग्राम जौरासी ने पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद मेहरबान ने पीड़िता के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके दोस्त दानिश पुत्र सुक्का और अब्दुल रहमान उर्फ दुल्ला पुत्र जमील निवासीगण जौरासी रुड़की, हरिद्वार ने पीड़िता की अश्लील वीडियो बना ली। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की और देर रात आरोपी मेहरबान और अब्दुल रहमान उर्फ दुल्ला को उनके मकान से गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीसरे आरोपी दानिश की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार