योगी-धामी सरकार के ऐतिहासिक फैसलों की गूंज हरिद्वार में, स्वामी प्रवक्तानंद ने की खुलकर प्रशंसा

Listen to this article

हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले की बरखेड़ा विधानसभा से भाजपा विधायक एवं परम अक्रिय धाम के पीठाधीश्वर स्वामी प्रवक्तानंद ने मंगलवार को वेद मंदिर आश्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद से मुलाकात की। स्वामी यतीश्वरानंद ने विधायक का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर स्वामी प्रवक्तानंद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लागू की गई नीतियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने भय के साम्राज्य को समाप्त कर शासन में मिसाल कायम की है। कानून-व्यवस्था की सख्ती से अपराधियों पर लगाम लगी और सभी वर्गों के विकास को गति मिली।
उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों को भी ऐतिहासिक करार दिया। धामी सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों जैसे समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का क्रियान्वयन, भूमि कानूनों में संशोधन, नकल-विरोधी और धर्मांतरण-विरोधी कठोर कानून, महिलाओं के लिए 30% क्षैतिज आरक्षण, युवाओं को रोजगार, तथा मूलभूत सुविधाओं का विस्तार पूरे देश में सराहा जा रहा है। इन फैसलों से सभी वर्गों-विशेषकर महिलाओं, युवाओं और आम जनता-का सशक्तिकरण हो रहा है।
स्वामी प्रवक्तानंद ने पीलीभीत में आयोजित होने वाले संत सम्मेलन के लिए स्वामी यतीश्वरानंद को विशेष निमंत्रण दिया। स्वामी यतीश्वरानंद ने विधायक की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा, बुनियादी ढांचे और अन्य क्षेत्रों में निरंतर विकास कार्य कर रहे हैं, जो जनता के बीच उनकी लोकप्रियता का प्रमाण है।
इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल, चेयरमैन पंकज सैनी, उप प्रमुख धर्मेंद्र प्रधान, श्रवण चौहान, पार्षद अनुज सिंह, प्रणव यादव, चेतन यादव, अमित सैनी, प्रधान चौधरी सत्यवीर सिंह, जितेंद्र सैनी, ऋषिपाल कश्यप, सरदार करण सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!