लक्सर व्यापार मंडल ने रेलवे अंडरपास, ट्रेन ठहराव और स्थानीय समस्याओं के समाधान ज्ञापन सौंपा

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, लक्सर (हरिद्वार)। लक्सर व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष मनोज वर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। यह मुलाकात अंकित हत्याकांड के दोषियों को सजा दिलाने के लिए सीबीआई जांच की मांग और धरने-प्रदर्शन के दौरान हुई।

व्यापारियों ने लक्सर की प्रमुख जनहित समस्याओं पर ध्यान आकर्षित किया। मुख्य मांगों में शहर के मध्य रेलवे अंडरपास का निर्माण शामिल है, क्योंकि वर्तमान में स्टेशन जाने के लिए कोई उचित रास्ता या प्रवेश द्वार नहीं है। साथ ही, लक्सर रेलवे बाईपास पर एक हाल्ट स्टेशन की व्यवस्था और जरूरी ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की गई। व्यापारियों ने बताया कि स्टेशन पर ट्रेनें न रुकने से लोग सुबह-शाम चलती ट्रेनों में चढ़ने-उतरने को मजबूर हैं, जो जोखिम भरा है।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को याद दिलाया कि पहले दो सत्ताधारी दलों के मुख्यमंत्री से भी ये काम नहीं हो पाए। आपके कार्यकाल में लक्सर में रेलवे ओवरब्रिज बनवाया गया था, उसी तरह इन समस्याओं का समाधान कर क्षेत्र की जनता पर उपकार करें।

ज्ञापन सौंपने वालों में आशीष अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, शिवकुमार शर्मा, मोनू कश्यप, रोहित कश्यप, पारस वर्मा, सनी तायल, राजेश गुप्ता सहित दर्जनों व्यापारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!