बहादराबाद : हरिद्वार में धामी मंत्र से सुशासन: एचआरडीए कैंप में आठ मानचित्र स्वीकृत, 14 निर्गत

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से ब्लॉक सभागार बहादराबाद में आयोजित सुशासन कैंप में मानचित्र वितरण किए गए। कैंप का उद्देश्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के मंत्र को जमीन पर उतारते हुए आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निपटारा करना था। कैंप में बड़ी संख्या में आवेदक निर्माण मानचित्र, शुल्क निस्तारण, तकनीकी समस्याओं और अन्य विकास संबंधी मुद्दों को लेकर पहुँचे। कैंप के दौरान 08 मानचित्र स्वीकृत किए गए तथा 14 मानचित्र निर्गत किए गए, इस प्रकार कुल 22 मानचित्रों का निस्तारण किया गया। त्वरित समाधान और सहज प्रक्रिया से लाभार्थियों ने संतोष व्यक्त किया और धामी सरकार की इस पहल के साथ-साथ HRDA की कार्यशैली की सराहना की।कैंप में सचिव मनीष कुमार सिंह, संयुक्त सचिव दीपक रामचंद्र सेठ, अधीक्षण अभियंता राजन सिंह, सहायक अभियंता वर्षा, सहायक अभियंता प्रशांत सेमवाल, टेक्निकल कंसल्टेंट गोविंद, अवर अभियंता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उधर, उपाध्यक्ष सोनिका ने विभिन्न मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवेदकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि सुशासन के वास्तविक लाभ आम जनता तक पहुँच सकें। HRDA ने जानकारी दी कि अगला सुशासन कैंप 15 तारीख को पुनः ब्लॉक सभागार बहादराबाद, हरिद्वार में आयोजित किया जाएगा और नागरिकों से अपील की कि वे इसमें पहुँचकर अपने लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कराएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!