सिडकुल : देसी शराब कैंटीन में युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच शुरू, कैंटीन बंद, -दीपक मौर्य-

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। गुरुवार दोपहर राजा बिस्कुट पुलिस चेक पोस्ट के पास स्थित देसी शराब की कैंटीन में एक युवक मृत अवस्था में पड़ा मिला। मृतक की पहचान पवन कुमार (पुत्र धन सिंह), निवासी फरीदपुर दरगाह, पोस्ट बरकी, बिजनौर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 1:00 बजे पवन शराब खरीदने आया होगा शराब लेकर वह कैंटीन पहुंचा। वहां वह लगभग आधा घंटा बैठा रहा, जिसके बाद वह नीचे गिर पड़ा। कैंटीन संचालक ने उसे बेसुध देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिडकुल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि कैंटीन के सीसीटीवी कैमरे बंद थे, जिसके कारण युवक की गतिविधियां रिकॉर्ड नहीं हो सकीं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकालने का प्रयास कर रही है। प्रारंभिक जांच में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!