हरिद्वार में जिलाधिकारी की जनसुनवाई : 72 शिकायतें दर्ज, 31 का मौके पर निस्तारण, -दीपक मौर्य-

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनसुनवाई में 72 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 31 समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया, जबकि शेष शिकायतों को तत्काल कार्यवाही के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
इस जनसुनवाई में अतिक्रमण, राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत और अन्य समस्याएं प्रमुख रहीं। ग्राम भोगपुर की प्रधान संतोषी देवी ने टाडा भागमल रोड पर अवैध निर्माण हटाने की मांग की। राजेश कुमार (डालूवाला मजबता) ने अपनी भूमि पर कब्जा दिलाने का अनुरोध किया। जानकी देवी (लालढांग) ने खसरा नंबर 1574 पर अवैध कब्जा हटाने की गुहार लगाई। विपिन कुमार (रसूलपुर मीठीबेरी) ने अपनी भूमि से कब्जा हटवाने की मांग की। चंद्रशेखर गोस्वामी ने दूधिया वन घाट नंबर 01 पर निराश्रित पशुओं के आश्रय स्थल के विस्तारीकरण और सुविधाओं की मांग उठाई। डॉ. प्रकाश चिंतामणि मालसे ने सूर्य कॉम्प्लेक्स के सामने रास्ते पर अतिक्रमण हटाने का प्रार्थना पत्र दिया। मूलदासपुर के निवासियों ने धनौरी की ओर सड़क निर्माण की मांग की। जेआरडी इंटरनेशनल स्कूल ने ज्ञान मार्ग रोड की मरम्मत के लिए शिकायत दर्ज की, जो छात्रों के आवागमन में बाधा बन रही है। नितिन कुमार (मुण्डवाना) ने गांव में गंदगी और तालाबों की सफाई न होने से बीमारी फैलने के खतरे को उजागर किया।
जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए, ताकि जनता को समयबद्ध राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!