बहादराबाद: हरिद्वार में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत, -दीपक पेगवाल-

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY,हरिद्वार। रुड़की-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर रविवार को सुबह करीब 11:30 बजे एक दर्दनाक हादसे में 32 वर्षीय विक्रम, पुत्र ओमप्रकाश, निवासी बिजनौर, की मौत हो गई। विक्रम अपने चचेरे भाई मोहित के साथ बाइक पर बहादराबाद से रुड़की जा रहा था, तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली के कुंडे में बैग की तनी उलझने से बाइक फिसल गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल विक्रम को नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। चचेरे भाई मोहित ने बताया कि अस्पताल ने 38 हजार रुपये का बिल थमा दिया। हायर सेंटर ले जाते समय हरिद्वार में ही विक्रम ने दम तोड़ दिया। उधर, बहादराबाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!