बैरियर नंबर छह शिवालिक नगर में शराब की दुकान की मनमानी: लोगों की जेब पर 10-20 रुपये तक का डाका, अधिकारी मौन -दीपक मौर्य-

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। के शिवालिक नगर, बेरियर नंबर छह पर स्थित शराब की दुकान आम लोगों की जेब पर भारी पड़ रही है। यह दुकान न केवल शराब के दामों में मनमानी वसूली कर रही है, बल्कि विरोध करने पर ग्राहकों को शराब देने से भी मना कर देती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकानदार हर क्वार्टर, हाफ या बोतल पर निर्धारित मूल्य से 10-20 रुपये अतिरिक्त वसूल रहे हैं। इससे न केवल आम आदमी आर्थिक रूप से ठगा जा रहा है, बल्कि दुकान पर आए दिन विवाद और झगड़े भी आम हो गए हैं।
लोगों की शिकायत है कि इस मनमानी की जानकारी जिला आबकारी विभाग को दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे दुकानदारों के हौसले और बुलंद हो गए हैं। जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजोला ने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर दुकान के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। लेकिन स्थानीय लोग इस आश्वासन को खोखला मानते हैं, क्योंकि पहले भी कई शिकायतें बेकार गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!