विनोद आज़ाद बोले—उत्तराखंड की 25 वर्ष की यात्रा विकास और संघर्ष की कहानी, दीपक पेगवाल

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आगामी 9 नवंबर को देहरादून में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में प्रतिभाग के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। अखिल भारतीय रमाबाई अंबेडकर महासभा के नेतृत्व में रोशनाबाद में बैठक हुई। राज्य स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव-गांव में प्रचार-प्रसार बढ़ाने पर सहमति बनी है। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता विनोद आज़ाद ने कहा कि राज्य की पच्चीसवीं वर्षगांठ एक ऐतिहासिक पल है, जिसका साक्षी पूरा उत्तराखंड बनेगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2000 में राज्य गठन के बाद से उत्तराखंड ने संघर्ष, उपलब्धि और विकास की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पर्यटन और ऊर्जा क्षेत्र में राज्य ने नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। विनोद आज़ाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निर्धारित ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की प्राप्ति में उत्तराखंड महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार की सतत नीतियों और जनता के सहयोग से आने वाले वर्षों में उत्तराखंड देश का अग्रणी एवं आदर्श राज्य बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!