अंकिता भंडारी हत्याकांड : पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर ने तोड़ी चुप्पी, दोनों ही हर जांच को तैयार,

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। कई दिनों की खामोशी तोड़ते हुए पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर एक के बाद दोनों सामने आ गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि वे पुलिस और जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करेंगे।

राठौर ने स्पष्ट किया कि पत्नी को सूचना देकर वे कुछ दिनों के लिए बाहर गए थे। उर्मिला सनावर द्वारा वायरल ऑडियो में लगाए आरोपों को पूरी तरह गलत बताते हुए उन्होंने पहले ही खंडन कर दिया है।

दरअसल, उर्मिला सनावर ने एक ऑडियो वायरल किया था, जिसमें अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित ‘वीआईपी’ का जिक्र था और सुरेश राठौर सहित कुछ भाजपा नेताओं पर आरोप लगाए गए थे।

इसके बाद पुलिस ने दोनों के घरों पर नोटिस चस्पा किए, लेकिन नोटिस के बाद दोनों सोशल मीडिया से गायब हो गए थे। अब राठौर के बयान से मामले में नया मोड़ आया है। जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!