HINDUSTAN NEWS TODAY, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विकास और कर्मचारी कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। सार्वजनिक उपक्रमों, निगमों और निकायों में कार्यरत कार्मिकों के लिए 58 प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) को मंजूरी दी गई है, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी। साथ ही, माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें प्रदान करने के लिए 54.72 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिससे शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।
इसके अतिरिक्त, 21 अशासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत कार्मिकों के वेतन और अन्य भुगतानों के लिए 57.14 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व की मां नंदा राजजात यात्रा के कार्यों और योजनाओं के लिए 47.75 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विभिन्न विकास योजनाओं के लिए कुल 276.25 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की गई है।
उत्तराखंड सरकार का बड़ा ऐलान: कर्मचारियों और शिक्षा क्षेत्र को मिली सौगात, -दीपक मौर्य-