हरिद्वार। पदार्था स्थित बाबा रामदेव की फैक्ट्री के सिक्योरिटी गार्ड ने घरेलू कलह के कारण आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुकांता 52 वर्ष पुत्र सोना चंद, निवासी ऊना कोटि, त्रिपुरा के रूप में हुई है। वह फैक्ट्री परिसर में ही बने कमरों में रहकर नौकरी कर रहा था।
पुलिस के अनुसार, फैक्ट्री सुपरवाइजर की सूचना पर मौके पर पहुंची टीम ने कमरे के अंदर पंखे से रस्सी के सहारे लटके हुए सुकांता को पाया। पुलिस ने तत्काल उसे उतारा और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक के पारिवारिक जीवन में लंबे समय से ग्रह-कलेश चल रहा था। इसी घरेलू तनाव के कारण उसने यह कदम उठाया। एसओ पथरी मनोज नौटियाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि व्यक्ति ने आत्महत्या की है।



पदार्था स्थित बाबा रामदेव की फैक्ट्री के सिक्योरिटी गार्ड ने की कमरे में लगे पंखे से लटकर की आत्महत्या,