रेल कर्मियों के हितों पर मंथन, मुरादाबाद मंडल में प्रशासन-यूनियन के बीच बनी सहमति

Listen to this article

मुरादाबाद। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल कार्यालय स्थित मनन सभागार में मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विनीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नार्दन रेलवे मेंस यूनियन के साथ आयोजित दो दिवसीय स्थायी वार्ता तंत्र का गुरुवार को समापन हुआ। 29 और 30 जुलाई को आयोजित इस बैठक में रेल विकास कार्यों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं तथा कर्मचारियों के हित एवं कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने मंडल में चल रहे रेल विकास कार्यों और कर्मचारी कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रेलवे की कार्यप्रणाली को अधिक सुगम, व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के साथ-साथ कर्मचारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से स्थायी वार्ता तंत्र का आयोजन किया जाता है, ताकि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से किया जा सके।
वार्ता के दौरान नार्दन रेलवे मेंस यूनियन ने कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न मांगों और समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा। रेलवे प्रशासन ने सभी मांगों पर नियमानुसार विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) प्रेम शंकर झा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक ठाकुर सहित मंडल के सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। वहीं यूनियन की ओर से केंद्रीय उपाध्यक्ष एम.पी. चौबे, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, मंडल मंत्री राजेश चौबे तथा विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष और मंत्री भी शामिल हुए। बैठक में प्रशासन और यूनियन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखते हुए कर्मचारियों के हितों और रेल सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने पर सहमति बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!