HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। अंकित भंडारी हत्याकांड को लेकर भीम आर्मी जय भीम संगठन के प्रदेश प्रभारी दीपक सेठपुर ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ लक्सर में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा पूरी तरह विफल साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि यह मामला बेहद संवेदनशील है और इसमें सामने आ रहे नए आरोपों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
प्रेस वार्ता में दीपक सेठपुर ने दावा किया कि इस प्रकरण में दो नए किरदारों के नाम सामने आए हैं, जिनमें भाजपा के एक बड़े नेता और यमकेश्वर ब्लॉक से जिला पंचायत सदस्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अभिनेत्री के वायरल वीडियो में इन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसके साथ ही ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर का नाम भी सामने आना मामले को और गंभीर बनाता है। दीपक सेठपुर ने सरकार से मांग की कि अंकित भंडारी हत्याकांड की दोबारा सीबीआई जांच कराई जाए, ताकि मामले में शामिल सभी दोषियों को जेल भेजा जा सके।
अंकित भंडारी हत्याकांड : भीम आर्मी ने उठाई सीबीआई जांच की मांग,