हरिद्वार : पुलिस ने चोरी की महिंद्रा बोलेरो बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, -दीपक मौर्य-

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की गई महिंद्रा बोलेरो वाहन (रजि. सं. UK08CB-9495) को बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 12 नवंबर 2025 को राज विहार कॉलोनी, जगजीतपुर निवासी ओमप्रकाश की शिकायत पर शुरू हुई, जिन्होंने अपनी बोलेरो चोरी होने की तहरीर दी थी। इसके आधार पर कोतवाली नगर में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम में उपनिरीक्षक आशीष नेगी, प्रदीप कुमार, कांस्टेबल आनंद तोमर, नापु निर्मण रांगण और अर्जुन सिंह शामिल थे। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

सुरागरसी और पतारसी के आधार पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी प्रदीप कुमार, पुत्र सुरेशचंद्र, निवासी ग्राम परोखर, थाना सौरिख, कन्नौज, उत्तर प्रदेश को चोरी की बोलेरो के साथ गिरफ्तार किया। अभियोग में धारा 317(2) BNS जोड़ी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!