हरिद्वार। कांवड़ मेले के दौरान कांगड़ा घाट पर तैनात एसडीआरएफ की टीम ने मंगलवार को अलग-अलग घटनाओं में गंगा के तेज बहाव में फंसे तीन कांवड़ यात्रियों का रेस्क्यू कर उनकी जान बचा ली। तीनों श्रद्धालु स्नान के दौरान बहाव की चपेट में आ गए थे।
एसडीआरएफ के अनुसार, घाट पर पहले से तैनात टीम ने तीनों घटनाओं में तत्काल नदी में उतरकर बिना विलंब रेस्क्यू अभियान चलाया और श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण के बाद तीनों की हालत सामान्य पाई गई। रेस्क्यू किए गए श्रद्धालुओं में सचिन (27) पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम भडौली, जनपद पानीपत (हरियाणा), मनीष (16) पुत्र रजनीश निवासी ग्राम ननहेड़ा, जनपद मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) तथा विशाल (20) पुत्र सुंदर निवासी ग्राम ननहेड़ा, जनपद मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं।
कांगड़ा घाट पर एसडीआरएफ ने गंगा में डूब रहे तीन कांवड़ियों की बचाई जान