हरिद्वार। एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने मंगलवार देर रात जिले में अभिसूचना इकाई में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। 24 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी वर्तमान इकाइयों से हटाकर नई उप-इकाइयों-शाखाओं में तत्काल प्रभाव से तैनात किया गया है। यह फेरबदल प्रशासनिक सुव्यवस्था, कार्यक्षमता बढ़ाने और क्षेत्रीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया है। एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने उ.नि. राजेन्द्र सिंह राय को कार्यालय स्था.अभि. इकाई हरिद्वार से प्रभारी उप इकाई नगर हरिद्वार, उ.नि. सुरेश शाह को प्रभारी उप यूनिट ज्वालापुर से प्रभारी सोशल मीडिया-राजनैतिक फन्ट, उ.नि. विजय कुमार को प्रभारी उप यूनिट झबरेड़ा से प्रभारी उप यूनिट भगवानपुर, उ.नि. बलजीत राजवंशी को प्रभारी उप यूनिट नगर से प्रभारी उप यूनिट रुड़की, उ.नि. अनिल नेगी को प्रभारी उप यूनिट बहादराबाद से प्रभारी उप यूनिट रानीपुर-सिडकुल, उ.नि. विवेक सती को प्रभारी उप यूनिट भगवानपुर से प्रभारी उप यूनिट ज्वालापुर, उ.नि. प्रदीप भंडारी को प्रभारी उप यूनिट रुड़की से प्रभारी उप यूनिट झबरेड़ा, उ.नि. ब्रिजमणी भट्ट को प्रभारी उप यूनिट रानीपुर-सिडकुल से प्रभारी उप यूनिट बहादराबाद और इसके अलावा, उ.नि. सुखपाल सिंह, कबूल चन्द, हे.कान्स. सुनीता कम्बोज, चन्दा कुमार, मो. हनीफ, नरवीर सजवान, सुनील जोशी, मंसाराम, रघुवीरगुंसाई, सतीश बडोला, अरूण नौटियाल सहित कई अन्य उप-निरीक्षक, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल स्तर के कर्मचारियों को विभिन्न उप-यूनिट्स जैसे खानपुर, कलियर, कनखल, रुड़की, नगर हरिद्वार, मंगलौर, लक्सर आदि में स्थानांतरित किया गया है।
हरिद्वार पुलिस में रातोंरात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अभिसूचना इकाई के 24 अधिकारी-कर्मचारी इधर से उधर