हरिद्वारः ‘ऑपरेशन कालनेमी’ में बड़ा शिकंजा, धर्म की आड़ में ठगी करने वाले 15 बहरूपिया बाबा गिरफ्त में,

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। धर्मनगरी में धर्म की आड़ में ठगी करने वाले बहरूपियों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। “ऑपरेशन कालनेमी” के तहत शनिवार को ज्वालापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 फर्जी बाबाओं को हिरासत में लिया।

ये लोग बाबा-फकीर का भेष धारण कर पुल जटवाड़ा और सेक्टर-2 क्षेत्र में तंत्र-मंत्र, जादू-टोना व चमत्कारी करतब दिखाकर स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालु यात्रियों को लूट रहे थे। इनकी गतिविधियों से भीड़ बढ़ने और माहौल बिगड़ने का खतरा पैदा हो रहा था।

पकड़े गए लोग उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों के मूल निवासी हैं जो हरिद्वार में विभिन्न घाटों व पुलों के आसपास डेरा जमाए बैठे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!