युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत, ग्रामीणों का शव सड़क पर रख प्रदर्शन, एसडीएम पहुंचे वार्ता करने

Listen to this article

हरिद्वार। (गौरव कुमार) एक्कड़ कला गांव निवासी एक युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सुबुर्द कर दिया। लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने शव को मुख्य सड़क पर रख हंगामा शुरू कर दिया, जिस कारण लक्सर-हरिद्वार हाईवे जाम हो गया। सूचना मिलते ही हरिद्वार ग्रामीण कांग्रेस विधायक, बसपा और भाजपा जिला पंचायत सदस्य भी पहुंच गए। उन्होंने ने भी ग्रामीणों के साथ धरने के समर्थन किया।
सूचना पर पहुंची पथरी पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह वाहन चालक पर कार्रवाई के साथ ही मुआवजे की मांग पर अडिग रहे।
ग्रामीणों का आरोप है कि मृतक परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। अब घर में कोई भी नहीं बचा जो परिवार का पालन-पोषण कर सके। एसओ पथरी मनोज नौटियाल ने बताया कि जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य सुरागों के आधार पर वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!