हरिद्वार (गौरव कुमार) रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के गैस प्लांट चौकी के निकट खाली पड़ी भूमि पर एक युवक ने खुद को पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है कि आखिर युवक ने आत्महत्या क्यों की।
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूरे हेमराज अरूवावा, फैजाबाद की रहने वाली एक युवती ने चौकी गैस प्लांट, कोतवाली रानीपुर में सूचना दी कि गांव का रहने वाला सुजेश जमालपुर चौक के पास उनसे मिला। उसने युवती के साथ मारपीट की, उनका मोबाइल छीन लिया और जान से मारने की धमकी दी।
युवती की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत सुजेश के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की और उसके पीछा किया। पुलिस टीम जब इंडियन वोटिंग प्लांट गैस प्लांट क्षेत्र, बहादराबाद की बाउंड्री वाल के पीछे खाली मैदान में पहुंची, तो सुजेश को वहीं पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या करते पाया गया।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि युवती के साथ मारपीट और फोन छीनने की घटना के पीछे क्या कारण था तथा सुजेश ने आत्महत्या क्यों की।
अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार सुजेश ने खाली मैदान में पिस्टल से खुद को गोली मार ली। पूरे मामले की गहन जांच जारी है।
