HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में एक ट्रैफिक नियम उल्लंघन की घटना ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। बिना नंबर प्लेट वाली स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति को ट्रैफिक पुलिस ने रेल चौकी के पास रोक लिया। पुलिस ने स्कूटी के दस्तावेज मांगे तो यह व्यक्ति पुलिस से उलझ गया। पुलिस ने नियम तोड़ने पर चालान काटने की तैयारी की, तो शख्स और ज्यादा भड़क उठा। पुलिस पर बदतमीजी एवं अभद्रता का आरोप लगाने लगा। स्कूटी चालक का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने पहले अभद्रता की। हालांकि *HINDUSTAN NEWS TODAY* इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वीडियो में वह जोर-जोर से चिल्लाता सुनाई दे रहा है, रुको! अभी कप्तान साहब को फोन लगाता हूं। पुलिसकर्मी ने उसे चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं माना। आसपास खड़े राहगीरों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। कुछ यूजर्स ने मजाक में कहा कि “चालान से बचने का अच्छा तरीका है।
उधर, स्थानीय लोगों ने पुलिस का साथ दिया और कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन हर किसी के लिए जरूरी है। गुस्से के बावजूद पुलिस ने शांतिपूर्ण तरीके से मामला संभाला, चालान काटा और स्थिति नियंत्रित कर ली।
ट्रैफिक पुलिस से उलझा युवक, पुलिस पर अभद्रता का आरोप ‘कप्तान साहब को फोन’ करने की धमकी,