मातृ सदन vs बाबा रामदेव: गुरुकुल महाविद्यालय की जमीन पर छिड़ी जंग,

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। मातृ सदन आश्रम ने योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आश्रम ने आरोप लगाया है कि बाबा रामदेव ने फार्मेसी के लिए प्रसिद्ध गुरुकुल महाविद्यालय की बहुमूल्य जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की है और उस पर अपना शिक्षा ब्रांड ‘आचार्यकुलम’ बनाने का ऐलान कर दिया है।

मातृ सदन के संतों का कहना है कि यह प्राचीन गुरुकुल परंपरा और संस्कृति को खत्म करने की साजिश है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या आचार्यकुलम में गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी या यह सिर्फ व्यावसायिक उद्देश्य से बनाया जा रहा है? आश्रम ने स्पष्ट किया कि वह सदियों पुरानी गुरुकुल परंपरा को बचाने के लिए अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ेगा।

मातृ सदन ने जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि जमीन पर कब्जे की कोशिश नहीं रुकी तो कानूनी व आंदोलन के सभी रास्ते अपनाए जाएंगे। दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया है और हरिद्वार में यह मामला अब गरमाता दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!