अधिवेशन : उत्तराखण्ड एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसियेशन के अध्यक्ष विपिन कुमार और मुकुल जिलामंत्री बने, -दीपक मौर्य-

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। उत्तराखण्ड एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसियेशन जनपद शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) रुड़की के सभागार में उत्साहपूर्वक आयोजित हुआ। इस अधिवेशन में अध्यक्ष, जिलामंत्री और कोषाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव संपन्न हुए, जिसमें विपिन कुमार ने अध्यक्ष और मुकुल चौहान ने जिलामंत्री पद पर जीत हासिल की।
चुनाव में 168 मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर विपिन कुमार ने 130 वोट प्राप्त कर अलीशा श्रीवास्तव (38 वोट) को 98 वोटों से हराया। जिलामंत्री पद पर मुकुल चौहान ने 74 वोट हासिल कर संदीप शर्मा (57 वोट) और देवेंद्र पंवार (35 वोट) को 17 वोटों से पछाड़ा। कोषाध्यक्ष पद पर शोभित भारद्वाज ने 88 वोटों के साथ मोहम्मद शाहजेब (72 वोट) को 16 वोटों से हराया। अन्य पदों पर दीपक त्यागी, अखिलेश धारीवाल, रीना सैनी, महेश कुमार, रेयाश शर्मा, अविरल डोभाल और मोनू कुमार निर्विरोध चुने गए।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष विपिन कुमार ने कहा कि यह जीत सभी कर्मचारियों के विश्वास की जीत है। हम शिक्षा विभाग में मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों के हितों की रक्षा और कार्यक्षेत्र में सुधार के लिए प्रतिबद्ध हैं। जिलामंत्री मुकुल चौहान ने उत्साह जताते हुए कहा कि “हमारा लक्ष्य संगठन को और मजबूत करना और कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है
अधिवेशन का शुभारंभ रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने दीप प्रज्वलन कर किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी, डायट प्राचार्य, मुकेश बहुगुणा प्रदेश अध्यक्ष उत्तरांचल फैडरेशन, साबर सिंह रोथान, महामंत्री, हेमलता, आशुतोष सेमवाल ,मंडलीय अध्यक्ष, कुलदीप रावत मंडलीय महामंत्री, चंद्रशेखर सैनी ऑडिटर, सतेंद्र डबराल वित्त अधिकारी, अभिषेक शुक्ला खण्ड शिक्षा अधिकारी का सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!