वाहन चोर दोस्तों का पर्दाफाश : आठ मोटरसाइकिलें बरामद, मुराद पर 13, अमित पर सात मुकदमे दर्ज,

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, लक्सर। कोतवाली लक्सर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया। लक्सर रेलवे स्टेशन के पास से दो दोस्तों, मुराद पुत्र मुर्तजीम और अमित पुत्र मोहर सिंह को हिरासत में लिया गया। इनके कब्जे से आठ चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं, जिन्हें खंडहर में छिपाया गया था।

मुराद के खिलाफ 13 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें कोतवाली ज्वालापुर, कनखल, पथरी, बहादराबाद और लक्सर में मामले शामिल हैं। अमित के खिलाफ सात मुकदमे हैं, जिनमें लक्सर, बहादराबाद और अन्य थानों में समान धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। दोनों नशे और आवारागर्दी के चलते चोरी करते और बाइकों को बेचकर अपनी जरूरतें पूरी करते थे।

पुलिस टीम ने डिजिटल सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल पुलिसिंग के जरिए आरोपियों को पकड़ा। 13 सितंबर से 15 नवंबर के बीच दर्ज शिकायतों के बाद यह कार्रवाई शुरू हुई। प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण की टीम ने मुखबिर तंत्र और साक्ष्यों के आधार पर इस गिरोह को धर दबोचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!